रूपाली सोनी

blog-img

रूपाली सोनी

छाया: रूपाली सोनी

• रूपाली सोनी व गुनगुन पंजवानी होंगी इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

• गुरु-शिष्या की जोड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर को करेंगी गौरवान्वित

सीहोर। कथक नृत्य कलाकार एवं प्रशिक्षिका रुपाली सोनी एवं गुनगुन पंजवानी गुरु-शिष्या की जोड़ी का बॉलीवुड अभिनेत्री सुधा चन्द्रन द्वारा इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड-2022 से दिनांक 7 नवम्बर 2022 को गोंदिया महाराष्ट्र में सम्मान होगा।

प्रयास एंटरटेनमेंट गोंदिया, महाराष्ट्र के डायरेक्टर अविनाश बडग़े एवं सुस्मिता बडग़े द्वारा आयोजित इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड-2022 के अंतर्गत सीहोर मध्यप्रदेश की कथक नृत्य कलाकार एवं प्रतिभा शिल्पकार श्रीमती रुपाली नवीन सोनी डायरेक्टर सरस्वती कथक (डांस) कला केंद्र को कथक नृत्य गुरु कलाकार अवार्ड से एवं रुपाली की एक कथक नृत्य शिष्या गुनगुन पंजवानी की विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर मुख्य अतिथि के समक्ष सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चन्द्रन (नाचे मयूरी फि़ल्म अभिनेत्री) के द्वारा दिनांक 07 नवंबर, 2022 को जीनियस रिसोर्ट, गोंदिया पर किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि रुपाली इससे पहले भी प्रादेशिक, राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 100 से अधिक प्रस्तुतियाँ देकर सम्मानित हो चुकी है एवं शिष्या गुनगुन पंजवानी भी विगत 6 माह पूर्व मुंबई मे नृत्य प्रस्तुति मे राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। रुपाली सोनी एवं गुनगुन पंजवानी कों शुभकामनायें देने वालों मे प. वासुदेव मिश्रा, आलोक शर्मा प्राचार्य, नरेन्द्र शर्मा, मांगीलाल ठाकुर आवसीय खेलकूद संस्थान, माहेश्वरी समाज, सिंधी समाज के सभी सदस्य एवं सीहोर सांस्कृतिक मंच एवं विभाग से जुड़े सभी सदस्य शामिल है।

संदर्भ स्रोत : रूपाली सोनी द्वारा प्रेषित समाचार 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...