भारत की प्रथम नेत्रहीन मार्शल आर्ट कोच बनेगी दिव्यांग पूनम शर्मा

blog-img

भारत की प्रथम नेत्रहीन मार्शल आर्ट कोच बनेगी दिव्यांग पूनम शर्मा

छाया: खेल सन्देश डॉट कॉम

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में किया है आवेदन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में नेत्रहीन जूडो की लालघाटी स्थित संस्था श्री ब्लिस मिशन फॉर पैरा एंड ब्राइट से भारत की मशहूर दिव्यांग जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा अपना मुख्य कोचिंग कैरियर शुरू करेंगी। विश्व जूडो वरीयता में इनका 14वां स्थान है। पूनम वर्ष 2018 से ही भारत में नंबर वन पर खेल रही हैं। पूनम शर्मा ने कुल 9 अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट से एशियन चैम्पियनशिप कजाकिस्तान 2019  से दो कांस्य पदक एवं कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप 2019 इंग्लैंड और कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप 2018 से भारत देश के लिए दो स्वर्ण अर्जित किए हैं। पूनम शर्मा को 2017 में खेलों से जोड़ने वाली सीएसपी कोतवाली बिट्टू शर्मा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जूडो खिलाड़ी हैं। सीएसपी बिट्टू शर्मा ने बताया दिव्यांग खिलाड़ी महिलाओं एवं बच्चों का प्रशिक्षण लालघाटी स्थित केंद्र पर कर रहे हैं। हमारा जूडो हॉल मिनी स्टेडियम के रूप में दिव्यांग खिलाड़ियों के रोजगार के लिए तैयार है अब हमने दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए लिए उचित वेतन भी निर्धारित कर लिया है।

पूनम का भारत से प्रथम दृष्टिबाधित फिटनेस ट्रेनर एवं जूडो कोच के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पर आवेदन दिया जा चुका है। पूनम आसानी से सामान्य बच्चों एवं महिलाओं की मार्शल आर्ट टीम बना पा रही हैं एवं राज्य स्तर पर भी अच्छे परिणाम आ रहे हैं। पूनम शर्मा आगामी पैरा एशियन गेम्स चाइना 2022 की तैयारी भी कर रही हैं। इस अवसर पर इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार, श्री ब्लिस मिशन फॉर पैरा एंड ब्राइट संस्था के सचिव प्रवीण भटेले एवं प्रमुख उद्योगपति चंद्रशेखर यादव ने शुभकामनाएं दी एवं पुरस्कार वितरण किया।

साभार- स्पोर्ट्स एज 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़
न्यूज़

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

शूटिंग की कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक, प्रदेश की अर्हमना तनवीर के ओलंपिक की ओर बढ़े कदम

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत
न्यूज़

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

नेत्र रोग विशेषज्ञ होते हुए खेल जगत में बनाई अलग पहचान