जनरल रावत की प्रेरणा थी मधुलिका

blog-img

जनरल रावत की प्रेरणा थी मधुलिका

छाया: हर्षवर्धन सिंह द्वारा सम्प्रेषित

मधुलिका रावत, विवाहपूर्व जिनका नाम मधुलिका राजे सिंह था देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पत्नी थीं। एक ओर भारतीय रक्षा सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाले उनके पति देश दुनिया में ख्याति अर्जित कर रहे थे तो दूसरी तरफ मधुलिका जी का अपना अलग व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र था। वे डिफेन्स वाइफ्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट थीं। यह संस्था भारतीय सैनिकों की पत्नी, बच्चों व उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए काम करने वाली प्रमुख संस्थाओं में से एक है। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के अलावा उन्हें उचित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मधुलिका जी का जन्म मप्र के रीवा घराने में 7 फरवरी 19 63 को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित सुहागपुर में हुआ। उनके पिता स्व. कुंवर मृगेंद्र सिंह 1967 और 1972 में कोतमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे सोहागपुर स्थित गढ़ी में निवास करते थे। मधुलिका जी का बचपन भी यहीं व्यतीत हुआ। मधुलिका दो भाइयों के भी इकलौती बहन थीं। आज उनके बड़े भाई हर्षवर्धन सिंह वकालत कर रहे हैं जबकि छोटे भाई यशवर्धन सिंह बड़े स्तर पर कृषि कार्य करते हैं। हायर सेकेण्डरी तक की शिक्षा उन्होंने सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दौलतराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय लेकर स्नातक की उपाधि हासिल की।

मधुलिका जी का विवाह 1985 में जनरल बिपिन रावत से हुआ जिनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। विवाह के समय वे सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत थे एवं ज्यादातर समय उनकी पोस्टिंग सीमा क्षेत्रों में ही होती रही। उनका मानना था कि परिवार को साथ रखने से वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाएंगे । इसलिए लगभग 20 वर्षों तक उन्होंने अपने परिवार को अपने साथ नहीं रखा।

अपनी दोनों बेटियों की परवरिश मधुलिका जी ने अकेले ही की।  पारिवारिक दायित्व और अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद मधुलिकाजी सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रहीं। आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट के रूप में उन्होंने सैनिकों के विधवाओं के हित में कई काम किये। उन्हें रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिलवाकर अपने पैरों पर खड़े होने में उनकी मदद की।

मधुलिका एवं जनरल रावत की दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी कृतिका रावत का विवाहिता हैं एवं छोटी बेटी तारिणी अभी पढ़ाई कर रही हैं। वे अपने माता पिता के साथ दिल्ली में ही रहती थीं। 8 दिसंबर 2021 को कोन्नूर में उनका हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उनके पति जनरल बिपिन रावत एवं फ़ौज के अन्य चौदह सदस्य सवार थे। इस दुर्घटना में मात्र एक व्यक्ति जीवित बचा, अपने पति व शेष व्यक्तियों के साथ मधुलिका भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

© मीडियाटिक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़
न्यूज़

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

शूटिंग की कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक, प्रदेश की अर्हमना तनवीर के ओलंपिक की ओर बढ़े कदम

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत
न्यूज़

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

नेत्र रोग विशेषज्ञ होते हुए खेल जगत में बनाई अलग पहचान