कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर पूरा किया एक पैर से साइकिल चलाकर

blog-img

कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर पूरा किया एक पैर से साइकिल चलाकर

मप्र की बेटी तान्या डागा ने एक हैरत अंगेज़ कारनामा का दिखाया है। ब्यावरा में रहने वाली इस बच्ची ने 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बचे हुए दूसरे पैर से साइकिल चलाते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर तय कर डाला। देश के दो छोरों के बीच 28 सौ किमी की दूरी उसने 42 दिनों में पूरा किया।

हालाँकि इस दौरान तान्या के पिता का निधन हो गया और वह एक सप्ताह के लिए वापस आ गई। लेकिन जल्द ही उसने दोबारा अपनी यात्रा शुरू की थी। तान्या ‘इन्फिनिटी राइड के-2-के 2020’ अभियान का हिस्सा थीं। इसका आयोजन आदित्य मेहता फ़ाउंडेशन और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से किया था। 30 सदस्यीय टीम में तान्या डागा अकेली पैरा साइकलिस्ट थीं। यह पूरे देश में पैरा स्पोर्ट्स के बारे में जागरूकता फैलाने और धन इकट्ठा करने के लिए एक जन सहयोग अभियान था।

हादसे में पैर में गँवाने के बाद तान्या को 6 महीने तक बिस्तर पर ही रहना पड़ा।  वह अपनी ज़िंदगी से नाउम्मीद हो चली थी, लेकिन उसके पिता ने उसका मनोबल बनाए रखा और उसे अपने आपको साबित करने के लिए प्रोत्साहित किया। तान्या से उन्होंने कहा कि शरीर का एक हिस्सा खो देने से आप जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त करना नहीं छोड़ सकते। पिता से नैतिक बल मिलने पर तान्या ने 19 नवंबर 2020 को अपना अभियान शुरू किया। लेकिन महीने भर बाद ही उसे एक नए इम्तिहान से गुजरना पड़ा जब उसके पिता आलोक डागा इस दुनिया में नहीं रहे। उसे अभियान के बीच हैदराबाद से लौटना पड़ा।

तान्या ने कहा कि मेरे पिता मेरे आदर्श थे और उनका सपना था कि मैं यह मिशन पूरा करूं। मैं उस सपने को पूरा करना चाहती थी। उनकी मौत ने मुझे तोड़कर रख दिया, लेकिन उनके सपने को जीने के लिए मैं वापस अभियान में शामिल हुई। अपने भविष्य को लेकर तान्या कहती हैं कि वे अपने जैसे साइकल चालकों के लिए काम करती रहेंगी और लोगों को बताएंगी कि कोई भी व्यक्ति जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है।

तान्या की सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि साहस और हौसला हो, तो बाधाएं, नतमस्तक हो जाती हैं। हमारी पैरा साइक्लिस्ट बेटी तान्या ने जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी तय कर मध्यप्रदेश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बेटी जीवन की हर चुनौती को परास्त कर ऐसी ही आगे बढ़ती रहो, मेरी शुभकामनाएं सदैव तुम्हारे साथ हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...