भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान बनी कंचन

blog-img

भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान बनी कंचन

छाया: दैनिक भास्कर

भोपाल की उपलब्धि - नार्मल फुटबॉल में भी खेल चुकी है नेशनल

भोपाल। शहर की फुटबॉलर कंचन पटेल भारतीय ब्लाइंट फुटबॉल टीम की कप्तान नियुक्त हुई हैं। वह अपने करियर का पहला मैच खेलने मैदान में उतरी हैं। वह बतौर गोलकीपर मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट यूनाइटेड स्पोर्ट्स सेंटर कोच्चि केरला में 11  नवंबर से आयोजित मैच 18 नवम्बर तक खेला जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सोनम सिंह को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है।

कंचन ब्लाइंड नहीं है। वह नार्मल प्लेयर है। ब्लाइंड फुटबॉल में गोलकीपर नार्मल प्लेयर होता है। उस हिसाब से कंचन टीम की कमान संभालेंगी। कंचन भोपाल से सटे सतलापुर की रहने वाली हैं और नार्मल फुटबॉल में नेशनल खेल चुकी हैं। 24 साल की कंचन एलएनआईपी ग्वालियर से फिजिकल एजुकेशन में मास्टर कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने नार्मल फुटबॉल में भी गोलकीपिंग की है यहां भी वह गोलकीपर की भूमिका ही निभाएंगी। हां किसी भी भारतीय टीम की कप्तान पहली बार कर रही हूं। यह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं पिछले कई साल से ब्लाइंड खिलाड़ियों के साथ काम कर रही हूं। इसलिए प्लेयर्स से काफी जुड़ाव महसूस करती हूं। मेरा फोकस टीम को जिताने पर है।

8 सदस्यीय टीम 30 मिनट का होता है मैच

मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया की टीम में मध्य प्रदेश की कंचन पटेल, तमिलनाडु की किरन, विजय लक्ष्मी, कर्नाटक की मनसा, ओडिशा की पद्मनी, गुजरात की आशा, निर्मला,  महाराष्ट्र की कोमल, भाग्यश्री, दीपाली भी टीम में चुनी गई हैं।

संदर्भ स्रोत – दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...