एमएलबी कॉलेज की स्टूडेंट्स ने तैयार किया म्यूजिकल बैंड

blog-img

एमएलबी कॉलेज की स्टूडेंट्स ने तैयार किया म्यूजिकल बैंड

छाया: दैनिक भास्कर 

• ब्रेक टाइम में क्लासमेट की फरमाइश ने कॉलेज में किया पॉपुलर,

• अब इनका बैंड बघेली, बुंदेली, बंगाली, छत्तीसगढ़ी में परफॉर्म करता है

भोपाल। कॉलेज की फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर और फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स आपस में न केवल अच्छी फ्रेंड बनी, बल्कि चारों के पैशन म्यूजिक ने इन्हें कॉलेज में पॉपुलर कर दिया। अब इनके बैंड के बगैर कॉलेज में कोई म्यूजिकल परफॉर्मेंस नहीं होती। गर्वन्मेंट एमएलबी गर्ल्स कॉलेज की यह स्टूडेंट्स अब एक अनूठा काम कर रही हैं। यह अपने बैंड में हिंदी, इंग्लिश, पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के फोक म्यूजिक को बैंड में परफॉर्म कर रहे हैं।

ब्रेक मिला नहीं कि दोस्त ले आते हैं फरमाइश
उर्जिता खजूरिया ने बताया कि कॉलेज में हम ब्रेक टाइम में और म्यूजिक पीरियड में प्रैक्टिस करते हैं। आपस में ट्यूनिंग इतनी अच्छी हो गई है कि हमें कभी एहसास नहीं होता कि हममें जूनियर कौन है और सीनियर कौन। जब भी फ्री पीरियड या ब्रेक हाेता है क्लासमेट की फरमाइश होती है उनके पसंदीदा गाने सुनने की।

पहले पॉपुलर ओल्ड हिंदी सॉन्ग, उसके बाद इंग्लिश सॉन्ग बैंड पर करती थीं तैयार
अमीषा सिंह ने बताया कि हम सभी कॉलेज के म्यूजिक डिपार्टमेंट में डॉ. रवि पंडोले, डॉ रागेश्री रतौनिया और अनूप शर्मा सर से म्यूजिक सीख रहे हैं। हम अलग-अलग परफॉर्म करते थे। हमारे कॉलेज के स्टूडेंट्स लिटरेचर ग्रुप ने एक प्रोग्राम किया। हम गुरुजी से सीखते थे और अलग-अलग परफॉर्म करते थे। तब पहली बार एक साथ रिहर्सल की तो हमें लगा कि हमें मिलकर कुछ करना चाहिए। अनूप सर ने मोटिवेट किया और इस तरह हमारा बैंड बन गया। हमने पहले पॉपुलर ओल्ड हिंदी सॉन्ग, फिर इंग्लिश सॉन्ग बैंड पर तैयार किए। उसके बाद अब हम देशभर के अलग-अलग क्षेत्रीय बोलियों के पाॅपुलर फोक सॉन्ग्स को तैयार किया। इसमें हिमाचली, बघेली, बुंदेली, हीर, बंगाली, छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गीतों को इलेक्ट्रॉनिक इंस्टू्मेंट्स के साथ बैंड पर तैयार किया।

ये हैं बैंड के मेंबर्स
• अमीषा सिंह, तीन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गिटार, यूकेलेले, कीबोर्ड बजाने के साथ लीड सिंगर (बीए सेकंड ईयर)
• उर्जिता खजूरिया, सिंगर और गिटारिस्ट (बीए थर्ड ईयर )
• मसीरा हुसैन, सिंगर, परकशन (बीएससी थर्ड ईयर)
खुशी विजयवर्गीय, सिंगर (बीए फर्स्ट ईयर)
श्रुति भोले कहोन रिदम इंस्ट्रूमेंट (बीए फर्स्ट ईयर)

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। 

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।