उड़ीसा हाईकोर्ट : : दूसरी शादी से पैदा होने वाले

blog-img

उड़ीसा हाईकोर्ट : : दूसरी शादी से पैदा होने वाले
बच्चों को भी पुश्तैनी संपत्ति में अधिकार

कटक। ओडिशा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर किसी की दूसरी शादी को अवैध भी माना जाए तब भी उस शादी से जन्मे बच्चों को पिता की संपत्ति में पूरा अधिकार मिलेगा। इसमें खुद अर्जित संपत्ति ही नहीं, बल्कि पैतृक ancestral संपत्ति भी शामिल होगी।  कोर्ट ने यह फैसला हिंदू विवाह अधिनियम और हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सुनाया।
याचिका को खारिज कर दिया। 

दरअसल यह मामला एक 80 वर्षीय महिला की याचिका से जुड़ा था जिसने अपने दिवंगत पति की दूसरी पत्नी के बच्चों को संपत्ति से वंचित करने के लिए कोर्ट में केस किया था।  रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने दावा किया कि वह ही मृतक की कानूनी पत्नी है और इसलिए उसकी ही संतानों को संपत्ति में अधिकार होना चाहिए, लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

अधिनियम के तहत ‘क्लास-1 वारिस’ 

कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 16 के तहत अवैध और विवादित विवाह से जन्मे बच्चों को भी वैधानिक माना जाता है। ऐसे बच्चे भी हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत ‘क्लास-1 वारिस’ माने जाएंगे और उन्हें अपने माता-पिता की संपत्ति में पूरा हक मिलेगा।

इससे पहले अक्टूबर 2021 में फैमिली कोर्ट ने 80 साल की महिला को पति की विधिवत पत्नी और वारिस मानते हुए संपत्ति में अधिकार दिया था।  इसके खिलाफ मृतक की दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद यह स्पष्ट किया कि दूसरी शादी से पैदा हुए बच्चों को संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता, भले ही शादी वैध न हो। लेकिन बच्चों को उनके पिता की संपत्ति में कानूनी हक रहेगा। यह फैसला भविष्य में ऐसे कई विवादों को खत्म करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...