डॉ. उन्मेखा तारे 

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. उन्मेखा तारे 

unmekhatare@gmail.com

2026-02-26 08:56:56

14

जन्म तिथि : 27 मार्च, जन्म स्थान : नागपुर, 

 

माता : श्रीमती सुजाता देशपांडे, पिता : डॉ. रमेश देशपांडे

 

पति : श्री अभय तारे, सन्तान  : पुत्र – 01, पुत्री  -01

 

शिक्षा : पीएचडी, एम.कॉम एम.फिल एम.बी.ए. एम.ए. (मनोविज्ञान) 

 

व्यवसाय : क्रिकेटर/शिक्षक/खेल-मनोवैज्ञानिक/उद्यमी (निहारिका एंटरप्राइजेज) /डीएवीवी से संबद्ध उच्च शिक्षा संस्थान में प्रोफेसर और डीन

 

करियर यात्रा : उन्मेखा तारे एक जानी-पहचानी शिक्षाविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. उन्हें शिक्षा, खेल, मनोविज्ञान और उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा खासा अनुभव है. सेंट पॉल्स  इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एंड मैनेजमेंट स्टडीज, इंदौर में डीन और कॉलेज समन्वयक के रूप में अकादमिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही उन्मेखा इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की सदस्य के रूप में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रही हैं. प्रो. तारे की शैक्षणिक उपलब्धियाँ अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित रही हैं.

 

उपलब्धियां/ सम्मान

प्रकाशन

•  एप्लाइड रिसर्च टेक्निक्स – कॉन्सेप्ट टू कन्क्लूज़न (दिसंबर 2024)

•  मेंटल टफनेस इन स्पोर्ट्स – ट्रेनिंग द विनिंग माइंडसेट (मई 2025)

•  फॉरेन ट्रेड प्रोसीजर एंड डॉक्यूमेंटेशन (सितंबर 2025)

•  इंटरकॉलेजिएट और जिला स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता तथा ग्रुप सिंगिंग में भागीदारी – युवा महोत्सव (डीएवीवी)   

•  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित

•  सेमिनार और कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी

•  विभिन्न स्तरों पर शिक्षा और प्रबंधन से संबंधित आयोजन

•  वाणिज्य और प्रबंधन में चार पीएच.डी. शोधार्थियों का मार्गदर्शन

•  सीनियर और सब-जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व

•  भारतीय यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व – 1993

•  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री (3 वर्ष) और क्रिकेट (5 वर्ष)

•  मध्य भारत का प्रतिनिधित्व – वेस्ट ज़ोन ‘खो-खो’ चैम्पियनशिप

 

प्रमुख पुरस्कार

•  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ 1997 

•  मोस्ट इन्फ्लुएंशियल प्रोफेसर और लीडरशिप अवॉर्ड –मुंबई (2023)

•  सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार – द्वितीय स्थान (2013)

•  31st बिजनेस स्कूल अफेयर्स एवं देवांग मेहता राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार- मुंबई (2024)

•  वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस मुंबई द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ प्रोफेसर का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (2025)

•  इंदौर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड वेस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार(2019)

•  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटियाला से 6 वर्षों का खेल छात्रवृत्ति पुरस्कार 

अन्य प्रमुख उपलब्धियां

सदस्य

1. डीएवीवी एग्जीक्यूटिव स्पोर्ट्स बोर्ड (2015–2018)

2. इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (अक्टूबर 2019 से)

3. एमपीसीए क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी (2016–2022)

आजीवन सदस्य - मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (दिसंबर 2022 से)

चयन समिति सदस्य - डीएवीवी महिला क्रिकेट टीम (2007–वर्तमान)

आयोजन सचिव - जूनियर नेशनल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

कार्यक्रम समन्वयक- इंट्रा और इंटरकॉलेजिएट खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

कॉलेज काउंसिल सचिव - सेंट पॉल्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ 

भ्रष्टाचार विरोधी अधिकृत अधिकारी - BCCI द्वारा आयोजित  ACLO, Challengers Trophy 2017

ऑस्ट्रेलिया टीम की लोकल  मैनेजर- श्रीलंका और भारत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित - महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2025 

टेड्स स्पीकर- 2025 

विभिन्न समितियों की सदस्य/संयोजक: स्टाफ एसोसिएशन, पेरेंट्स-प्रोफेसर एसोसिएशन, अनुशासन एवं एंटी रैगिंग कमिटी, स्पोर्ट्स एवं प्रोग्राम कमेटी आदि

 

अन्य जानकारी : प्रो. तारे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों और शोधार्थियों के मार्गदर्शन में भी उत्कृष्ट भूमिका निभा रही है.