अंजू मोटवानी

Hot
-15%
अंजू

अंजू मोटवानी

motwani_anju@yahoo.com

2023-12-22 06:46:18

जन्म: 29 जनवरी. स्थान: सागर.

 

माता: श्रीमती पद्मा फेरवानी, पिता: श्री देवराज फेरवानी.

 

जीवन साथी: रामचंद्र मोटवानी. संतान: पुत्र -01, पुत्री -02.

 

शिक्षा: एम.ए. (समाजशास्त्र). व्यवसाय: लेखन.  

 

करियर यात्रा: शिक्षा की शुरुआत बैंगलोर और सिकंदराबाद से हुई. पिता जी का स्थानांतरण होने की वजह से प्राइमरी के बाद की पढ़ाई पंजाब के लुधियाना शहर से हुई, इंग्लिश लिटरेचर, फाइन आर्ट्स आदि विषय लेकर वहीं से स्नातक की डिग्री प्राप्त की.  विवाहोपरान्त रतलाम में रहते हुए प्राइवेट विद्यार्थी के रूप में विक्रम विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. विवाह के बाद रतलाम, भोपाल बैंगलोर, नासिक, देवास रहने का अवसर प्राप्त हुआ. वर्ष 2010 से लेखन की शुरुआत हुई. शुरुआत छंद मुक्त कविताओं से हुई, फिर सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद कई अच्छे साहित्यिक मंचों से जुडीं, यहाँ छंद, गीत, ग़ज़ल आदि सीखने का अवसर मिला. हिंदी एवं सिंधी की अनेक पत्र-पत्रिकाओं में भी रचनाओं का प्रकाशन हुआ. देवास के साहित्यिक माहौल में इनके लेखन को भी गति मिली और कई अच्छी संस्थाओं की गोष्ठियों में भाग लेने का अवसर मिला. देवास में 'लिटरेचर क्लब' ग्रुप से जुड़ने पर इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. वहीं श्री मनीष वैद्य जी ने काव्य संग्रह प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया. 2010 से शुरू हुई यह साहित्य यात्रा सतत जारी है.

 

पलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन-

•  दो काव्य संग्रह दूर कहीं’,  ‘निथरा हुआ प्रेम’ 

•  गजल संग्रह- जिक्र तेराप्रकाशित.

 

सम्मान

• म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा 'श्री हरिहर निवास द्विवेदी पुरस्कार'

• साहित्य कलश संस्था इंदौर द्वारा 'विशेष अलंकरण सम्मान'

• ट्रू मीडिया ग्रुप दिल्ली द्वारा 'सशक्त महिला सम्मान'

• राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा 'मातृशक्ति सम्मान' सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मान व पुरस्कार.

 

विदेश यात्रा: थाईलैंड एवं नेपाल.

 

रुचियां: लेखन, चित्रकला, बागवानी,  गायन, अभिनय.

 

अन्य जानकारी: दिल्ली में 'ट्रू मीडिया' संस्था ने इनकी चित्रकला और लेखन को एक नई पहचान दी. संस्था द्वारा अपने यू ट्यूब चैनल पर इनकी पेंटिंग्स की डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म भी प्रसारित की गई. ट्रू मीडिया द्वारा हर माह किसी न किसी साहित्कार के व्यक्तित्व, कृतित्व पर आधारित विशेषांक निकाला जाता है, जनवरी 2021 ट्रू मीडिया पत्रिका का विशेषांक अंजू मोटवानी के नाम से प्रकाशित हुआ है.